Showing posts with label Rajasthan Murder | Love Jihad | Rajsamand District | Rajasthan Murder Case News In Hindi. Show all posts
Showing posts with label Rajasthan Murder | Love Jihad | Rajsamand District | Rajasthan Murder Case News In Hindi. Show all posts

Friday, 8 December 2017

Rajasthan Murder | Love Jihad | Rajsamand District brutally killed

Rajasthan Murder | Love Jihad | Rajsamand District

Rajashtan Love Jihad Murder Case News


राजस्थान के राजसमंद में लड़की के भाई ने तथाकथित रूप से लव जिहाद के विरोध में नृशंस हत्या कर वीडियो वायरल कर दिया। हत्या के बाद वायरल वीडियो में आरोपी यह कहते हुए दिख रहा है कि जिस व्यक्ति को उसने मारा है वह बहन और अन्य महिलाओं पर बुरी नजर रखता था।

आरोपी ने शव जलाते हुए खुद अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल किया है। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति ने भी मोबाइल से वीडियो बनाया। घटना बुधवार दिन की है, लेकिन रात में घटना का वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार सुबह से ही राजसमंद सहित आसपास के क्षेत्रों में तनाव फैल गया।
तनाव को देखते हुए प्रशासन ने जिले में इंटरनेट सेवा पर रोक लगाने के साथ ही भारी पुलिस बल तैनात किया है। राज्य के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने मामले की जांच के लिए एसआइटी गठित की है। उन्होंने इस मामले में पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली।
पुलिस ने हत्या के आरोपी शंभुलाल रैगर को रैगर मोहल्ला, केलवा से पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त 50 वर्षीय अफराजुल उर्फ भुट्टू के रूप में हुई है। वह प. बंगाल के सैयदपुर कालीचक मालदा हाल धोइंदा निवासी था। अफराजुल उर्फ भुट्टू ठेकेदार, भवन निर्माण के ठेके लेता था। आरोपी निर्माण कराने का बहाना कर ही उसे अपने खेत पर ले गया था। 

एसपी मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि आरोपी शंभुलाल ने घटना को अंजाम देने का विडियो भी बनाया। घटना के बाद वायरल वीडियो में शंभुलाल रैगर, अफराजुल ठेकेदार को स्कूटी पर बैठाकर अपने खेत पर ले जाने के बाद वहां गेंती से ताबड़तोड़ वार करते हुए दिख रहा है। यह वीडियो आरोपी ने खुद बनवाया है। इसमें शंभुलाल रेगर सड़क खोदने वाली गेंती से प्रहार कर रहा है। इसके बाद गंडासे से भी वार करता है। गैंती सेे सिर और पेट पर कई वार किए गए। इससे आंतें भी बाहर निकल आईं। हत्या के लाइव विडियो में वह लव जिहाद, देशभक्ति सहित कई मुद्दों पर बात कर रहा है। विडियाे में उसने अपनी बहन की बेइज्जती का बदला देने की बात कही है। विडियाे में भाषणबाजी के बाद यह वायरल कर दिया गया। विडियो में एक बच्ची भी नजर आ रही है। घटना के बाद से वह फरार है।